अपने सिने पा सकीना को सुला लो बाबा
हाय बाबा हाय बाबा – हाय बाबा हाय बाबा
क़ैद ए ज़ालिम से रेहाई भी दिला दो बाबा
—————————————————
आक्श आँखों से रवा कानो से खून जारी है
रंजो आफत में फसी आपकी ये प्यारी है
हाय बाबा हाय बाबा – हाय बाबा हाय बाबा
मुझको ज़ालिम के तमाचो से बचा लो बाबा
—————————————————
दम उलझता है मेरा नींद नहीं आती है
याद असग़र की बहुत दिल मेरा तड़पाती है
हाय बाबा हाय बाबा – हाय बाबा हाय बाबा
आप कब आओगे इतना ही बता दो बाबा
—————————————————
शिमर ने खिचे है इस तरहा से मेरे गौहर
खून बहता हैं मेरे कानो से बाबा अक्सर
हाय बाबा हाय बाबा – हाय बाबा हाय बाबा
गोशवारे मेरे ज़ालिम से दिला दो बाबा
—————————————————
आ भी जाओ मेरे बाबा मेरा दिल रोता है
अपनी बेटी से भी नाराज कोई होता है
हाय बाबा हाय बाबा – हाय बाबा हाय बाबा
फिर मुझे चूम लो गोदी में उठा लो बाबा
—————————————————
बाबा एक बार है नासिर को बुलाया तुमने
अपने रोज़े का भी दीदार कराया तुमने
हाय बाबा हाय बाबा – हाय बाबा हाय बाबा
साथ इस बार नज़र को भी बुला लो बाबा